Dark Mode
हक हमारा भी तो है @ 75 की थीम पर संचालित किया

हक हमारा भी तो है @ 75 की थीम पर संचालित किया

राष्ट्रीय विधिक सेवा प्राधिकरण नई दिल्ली के निर्देशानुसार स्वतंत्रता के 75 में वर्ष के उपलक्ष में कारागार और बाल देखभाल संस्थानों में बंद व्यक्तियों को बुनियादी कानूनी सहायता प्रदान करने के लिए एक अभियान 31 अक्टूबर से 13 नवंबर तक "हक हमारा भी तो है @ 75" की थीम पर संचालित किया जा रहा है ।जिसकी पालना में एवं विधिक सेवा दिवस के अवसर पर बुधवार को अध्यक्ष तालुका विधिक सेवा समिति शिवचरण मीणा (अपर जिला एवं सेशन न्यायाधीश) भवानी मंडी द्वारा उप कारागृह भवानी मंडी में बंदी जन के बीच जाकर उनको उनके अधिकारों और उनके लिए बनाए गए कानूनों से अवगत कराने बाबत शिविर का आयोजन किया गया एवं उक्त शिविर के साथ-साथ अपर जिला सेशन न्यायाधीश द्वारा सब जेल भवानी मंडी का निरीक्षण भी किया गया तथा बंदियों को दिए जाने वाले भोजन ,बिस्तर ,दवाइयां, उप कारागृह की साफ-सफाई आदि की जानकारी ली तथा स्वयं ने बंदियों को दिए जाने वाले भोजन को चखकर निरीक्षण किया ।इसके अतिरिक्त जिन बंदियों के पास पैरवी हेतु अधिवक्ता नहीं है उनके मौके पर ही आवेदन तैयार करवाए गए। इसके साथ साथ तालुका विधिक सेवा समिति भवानीमंडी के तत्वाधान में अन्य विधिक जागरूकता कार्यक्रम भी आयोजित किए गए जिसमें सरस्वती पब्लिक स्कूल नारायण खेड़ा में प्रभात फेरी ,विधिक जागरूकता कार्यक्रम आदि का आयोजन किया गया जिसमें विद्यालय संचालक सुदेश भटनागर तथा पैनल लायर अनूप पाटीदार एवं विद्यालय स्टाफ गणों द्वारा एवं बच्चों द्वारा भाग लिया गया। इसके अतिरिक्त तालुका के पीएलवी अनिल कुमार द्वारा आसपास के ग्रामीण क्षेत्र कुंडी खेड़ा, मांडवी, हड़मतिया आदि स्थानों पर जाकर ग्रामीणों को कानूनी जानकारियों, विधिक सेवा ,पीड़ित प्रतिकर स्कीम, मध्यस्था ,महिला सशक्तिकरण आदि विषयों पर जानकारी दी गई तथा पंपलेट का वितरण किया।

Comment / Reply From

Newsletter

Subscribe to our mailing list to get the new updates!