थंला गांव में सप्तमी उद्यापन पर हरि बोल प्रभात फेरी का आयोजन
सवाईपुर. कस्बे के निकटवर्ती जीवा का खेड़ा ग्राम पंचायत के थंला गांव में बुधवार को सप्तमी उद्यापन पर भगवान देवनारायण मंदिर चौक में हरि बोल प्रभात फेरी का आयोजन किया गया । आयोजन समिति के सदस्य हरचंद गुर्जर ने बताया कि हर वर्ष की भांति इस वर्ष भी भगवान देवनारायण मंदिर पर समस्त ग्राम वासी द्वारा सप्तमी उद्यापन का कार्यक्रम आयोजित किया । इस दौरान हरि बोल प्रभात फेरी का आयोजन किया गया । जिसमें 51 गांवों की हरि बोल प्रभात फेरियो ने भाग लिया । ग्रामीण हरि हरि बोल,गोविंद बोल तथा भगवान देवनारायण के भजनों पर हरि कीर्तन करते हुए नाचते गाते रहे । इसके बाद भगवान देवनारायण की आरती हुई और प्रसाद वितरित किया गया । इस मौके पर ओम प्रकाश भट्ट, सांवर मल गुर्जर, श्याम लाल गुर्जर, भोजा गुर्जर, फोरू गुर्जर, जमना लाल गुर्जर, राकेश गुर्जर, महावीर गुर्जर, भैरू गुर्जर सहित बड़ी संख्या में ग्रामीणों ने भाग लिया । पूरा गांव भक्ति रस में डूब गया ||