हालाणी दरबार में हरिद्वार के सन्त स्वामी गंगादास के तीन दिवसीय प्रवचन आज से
गुरूग्रंथ साहिब का पाठ,सुखमनी पाठ,सत्संग प्रवचन व सन्तो के जीवन पर प्रवचन आदि होगा
अजमेर . डिग्गी तालाब के सामने स्थित हालाणी दरबार में हरिद्वार के सन्त गगादास महाराज के सत्संग प्रवचनो का आयोजन 10 मई बुधवार से शुक्रवार 12 मई तक आयोजित किये जायेंगे।ठठेरा चौक सिथत बाबा हरदयाल दरबार के गद्वीनशीन महन्त आचार्य अशोक गाफिल और पूज्य सिन्धी पंचायत अजमेर के संस्थापक व महासचिव रमेश लालवानी ने जानकारी प्रदान करते हुए बताया है कि हालाणी दरबार और बाबा हरदयाल दरबार में गुरू ग्रंथ साहिब का पाठ कार्यक्रम आयोजित किया जायेगा।हरिद्वार के सन्त गगादास महाराज के सत्संग प्रवचन 11 मई और 12 मई शुक्रवार को भी आयोजित किये जायेंगे।पल्लव प्रार्थना के पश्चात तीन दिवसीय सत्संग प्रवचनो के कार्यक्रम का समापन्न किया जायेगा।