Dark Mode
हरकेश मीणा लालसोट वाले बने ट्रक यूनियन दौसा के अध्यक्ष

हरकेश मीणा लालसोट वाले बने ट्रक यूनियन दौसा के अध्यक्ष

दौसा - दौसा के जयपुर रोड स्थित ट्रक यूनियन दौसा के शुक्रवार को चुनाव संपन्न हुए। इस अवसर पर सर्वसम्मति से हरकेश मीणा लालसोट वाले को यूनियन का अध्यक्ष चुना गया। साथ ही कोषाध्यक्ष पद पर गंगाधर मीणा, मंत्री पद पर ओमप्रकाश गुप्ता, सदस्य कजोड़ मल मीणा को सर्वसम्मति से चुना गया। इस अवसर पर मौजूद मोटर मालिकों व ड्राइवर ने नवनिर्वाचित पदाधिकारी को माला व साफा पहनाकर स्वागत किया गया। इस अवसर पर अध्यक्ष हरकेश मीणा ने कहा कि यूनियन के पदाधिकारियों ने सर्वसम्मति से अध्यक्ष बनाने पर सभी मोटर मालिक और ड्राइवर का में आभार जताता हूं। साथ ही हमेशा ट्रक यूनियन के हित में कार्य करूंगा और जो मोटर मालिक व ड्राइवर की समस्या है उनका निस्तारण जल्द किया जाएगा। इस अवसर पर पूर्व पदाधिकारी शमीम अहमद सहित बड़ी संख्या में ट्रक यूनियन के पदाधिकारी व सदस्य मौजूद रहे।

Comment / Reply From

You May Also Like

Newsletter

Subscribe to our mailing list to get the new updates!