छोटीखाटू से हरनावा रानाबाई पैदल यात्रा रवाना
छोटीखाटू। छोटीखाटू से हरनावा रानाबाई जी के पैदल यात्रियों का संघ गुरूवार शाम को रवाना हुआ। संघ फूल बावड़ी स्थित बालाजी मंदिर में हाथ जोड़ कर रवाना हुआ। संघ प्रभारी सुरेश भाटी ने बताया संघ सुबह रानाबाई की आरती में सम्मिलित हुआ और प्रसाद का भोग लगाया। इस अवसर पर सुरेश भाटी, फूलचंद कच्छावां, सोनू देवासी, अशोक टाक, खेमराज टाक, राकेश नाथ सहित अन्य रवाना हुए।