Dark Mode
हरियाणा के दिग्गज कांग्रेसी नेता कैप्टन अजय  यादव ने की दरगाह जियारत 

हरियाणा के दिग्गज कांग्रेसी नेता कैप्टन अजय  यादव ने की दरगाह जियारत 

राजस्थान में अशोक गहलोत की सरकार रिपीट होगी , यादव

भाजपा देश में  जाति एवं धर्म के नाम पर नफरत फैला रही है , यादव

 
 अजमेर . अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी ओबीसी विभाग के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं हरियाणा के दिग्गज कांग्रेसी नेता कैप्टन अजय यादव ने कहा कि राजस्थान सरकार की कल्याणकारी नीतियों के कारण राजस्थान में अशोक गहलोत की सरकार रिपीट होगी ! मुख्यमंत्री गहलोत के स्वास्थ्य मॉडल की देश एवं विदेश में सराहना की जा रही है! 
 
उन्होंने कहा कि भारतीय जनता पार्टी जाति एवं धर्म के नाम पर नफरत फैलाकर राजनीति कर रही है ! भाजपा विकास के नाम पर आम जनता को गुमराह कर रही है! 
 
कैप्टन यादव आज अजमेर  प्रवास के दौरान पत्रकारों से अनौपचारिक बातचीत कर रहे थे ! उन्होंने कहा कि  कांग्रेस का गौरवमयी बलिदान का इतिहास रहा है और कांग्रेस के नेतृत्व में देश ने विकास किया है परंतु आज धर्म जाति नफरत झूठ स्वार्थ एवं लालच की राजनीति कर केवल सत्ता हथियाना इन लोगों का मकसद रह गया है। 
 
कैप्टन यादव ने कहा कि  केंद्र में अगर 2024 में कांग्रेस की सरकार बनी तो देश में जातीय आधार पर जनगणना की जाएगी और ओबीसी विभाग को तवज्जो दी जाएगी !
 
 उन्होंने कहा कि इंडियन ज्यूडिशल सर्विसेज की स्थापना की जाएगी यह सस्थां योग्य एवं पात्र व्यक्तियों को  सुप्रीम कोर्ट एवं हाईकोर्ट  में जजों नियुक्ति करेगा! 
 
उन्होने कहा कि आगामी विधानसभा एवं लोकसभा चुनाव में  अनुसूचित जाति जनजाति ओबीसी वर्ग एवं माइनरटी वर्ग को टिकट में तवज्जो दी जाएगी! 
 
उन्होंने सभी धर्मनिरपेक्ष पार्टियों से एकजुट होकर वैमनस्य फैलाने वाली इन तत्वों के खिलाफ अभियान छेड़ने की अपील की। 
 
अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी ओबीसी विकास विभाग के अध्यक्ष कैप्टन अजय यादव ने आज ख्वाजा मोइनुद्दीन हसन चिश्ती की दरगाह मैं मखमली चादर एवं अकीदत के फूल पेश कर  जियारत कर  देश में अमन चैन की दुआ की। कैप्टन अजय यादव को खादिम जहूर बाबा ने जियारत करा कर दस्तारबंदी की !
 
 कांग्रेसी नेता कैप्टन अजय यादव के अजमेर आगमन  पर ओबीसी विभाग के जिला अध्यक्ष   मामराज सेन के नेतृत्व में कांग्रेस के कार्यकर्ताओं एवं पदाधिकारियों ने  माला एवं साफा पहनाकर भव्य स्वागत किया !
 
इस अवसर पर अजमेर शहर जिला कांग्रेस कमेटी के निवर्तमान महासचिव शिव कुमार बंसल आरिफ  हुसैन महेश चौहान दीपक यादव पार्षद कपिल सारस्वत हेमराज सिसोदिया सहित  बड़ी संख्या में कांग्रेसी उपस्थित थे!
 
कांग्रेस ओबीसी विभाग के राष्ट्रीय अध्यक्ष कैप्टन अजय यादव ने पुष्कर में तीर्थराज सरोवर की पूजा अर्चना की एवं ब्रह्मा जी के सपत्निक दर्शन किए !इस अवसर पर पुष्कर ब्लॉक कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष संजय जोशी  के नेतृत्व में शरद वैषणव अरुण सतरावाला  गोपाल पाठक गौरव मासा प्रेमचंद पाराशर गौरव पाराशर सुरभित पाराशर   पवन पाराशर आदि ने कार्यकर्ताओं के साथ माल्यार्पण कर स्वागत किया!

Comment / Reply From

You May Also Like

Newsletter

Subscribe to our mailing list to get the new updates!