हाथ से हाथ जोड़ो अभियान को मिल रहा अपार समर्थन- रामावत
सुमेरपुर. पहले ‘भारत जोड़ो यात्रा’ और अब ‘हाथ से हाथ जोड़ो’ अभियान को मिल रहा अपार जनसमर्थन से स्पष्ट है कि प्रदेश के हर इलाके की जनता एक स्वर में कांग्रेस के समर्थन में खड़ी है। हाथ से हाथ जोड़ो अभियान' के तहत शुक्रवार को सुमेरपुर विधानसभा क्षेत्र के ब्लॉक पाली देहात में गांव रामासिया,ग्राम पंचायत टेवाली,ग्राम पंचायत बूसी और ग्राम पादरली तुरकान में अभियान का आयोजन किया गया जिसमें सुमेरपुर विधानसभा पूर्व प्रत्याशी एवं कांग्रेस पीसीसी सदस्य डॉ रंजू रामावत ने आयोजित कार्यक्रमों में शिरकत कर ग्रामीणों को संबोधित किया। अभियान के दौरान ग्रामीणों ने रामावत का स्वागत किया और अपनी समस्या बताई। रामावत ने बताया कि कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष के निर्देशानुसार भारत छोड़ो एवं हाथ से हाथ जोड़ो यात्रा का सुमेरपुर विधानसभा क्षेत्र में लगातार आयोजन किया जा रहा है और लोगों को संदेश दिया जा रहा है की देश बचाओ,मोदी भगाओ,जहां लोगों का भरपूर समर्थन मिल रहा है। इस मौके पर सैकड़ों की संख्या में ग्रामीण मौजूद रहे।