दो बाइक में आमने-सामने की भिड़ंत, युवक की मौत, युवती गंभीर घायल
प्रतापगढ़। प्रतापगढ़ जिले के घंटाली थाना क्षेत्र के बड़ापाड़ा गांव से घंटाली आते समय दो भाई बहन की बाइक की अन्य बाइक से टक्कर होने के दौरान अज्ञात वाहन ने चपेट में ले लिया। हादसे में भाई की इलाज के दौरान मौत हो गई। जबकि बहन गंभीर रूप से घायल है। पुलिस ने पोस्टमॉर्टम कराकर परिजनों को सौंप दिया। जिला अस्पताल पहुंचे परिजनों ने बताया कि युवक मजदूरी करने जोधपुर से अपने घर छुट्टियां बिताने आया था। इस दौरान घर से वहां के साथ घंटाली कस्बा जा रहा था। रास्ते में ही अज्ञात वाहन की टक्कर से सड़क हादसा हो गया।