Dark Mode
स्वास्थ्य शिविर का हुआ आयोजन

स्वास्थ्य शिविर का हुआ आयोजन

फतेहपुर शेखावाटी । अमर हॉस्पिटल फतेहपुर में लक्ष्मीनाथ लायंस क्लब फतेहपुर शेखावाटी के द्वारा आज 5 जुलाई  बुधवार को स्त्री एवं प्रसूति रोग के शिविर का आयोजन किया । क्लब सचिव लायन ओ पी जाखड़ ने बताया कि डॉ ए फातिमा डॉ राजेंद्र सिंह राईका, डॉक्टर मनान अहमद, डॉक्टर विनोद, डॉक्टर इम्तियाज अली एवं डॉक्टर सुखेंद्र आदि विशेषज्ञ डॉक्टरों के द्वारा सेवाएं प्रदान की । शिविर में 290 स्त्रियों ने  परामर्श लिया एवं शिविर में निशुल्क जांच की गई इस अवसर पर सचिव लॉयन ओ.पी. जाखड़, अध्यक्ष लॉयन सुनील केशान, लॉयन मनोज शर्मा, लॉयन करण सिंह जाखड़, निर्मल ,भोम सिंह राइका, सूर्य प्रकाश, हिम्मत सिंह ,हीरालाल ,अनिल ,कलीम ,सुरेंद्र एवं कयूम खान आदि गणमान्य लोग उपस्थित थे।

Comment / Reply From

You May Also Like

Newsletter

Subscribe to our mailing list to get the new updates!