Dark Mode
गर्भवती महिलाओं की स्वास्थ्य जांच आज

गर्भवती महिलाओं की स्वास्थ्य जांच आज

सीकर। चिकित्सा एवं स्वास्थ्य विभाग की ओर से 18 नवम्बर शनिवार को प्रधानमंत्री सुरक्षित मातृत्व दिवस मनाया जाएगा। अभियान के दौरान गर्भवती महिलाओं के स्वास्थ्य की जांच की जाएगी। चिकित्सकों द्वारा गर्भावस्था में बरतने वाली सावधानियों व पोषण युक्त आहार की जानकारी दी जाएगी। यह दिवस प्रत्येक माह में अब तीन बार मनाया जाता है। विभाग की ओर से 9, 18 व 27 तारीख को गर्भवती महिलाओं के स्वास्थ्य की जांच की जाती है। मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ निर्मल सिंह ने बताया कि गर्भावस्था व प्रसव के दौरान जोखिम को कम करने के लिए विभाग की ओर से सभी राजकीय चिकित्सा संस्थानों में प्रधानमंत्री सुरक्षित मातृत्व दिवस मनाया जाता है। इसके तहत सभी सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र, प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र, एसडीएच और जिला अस्पताल में गर्भवती महिलाओं को गर्भावस्था एवं प्रसव संबंधी जानकारी दी जाएगी। जिला प्रजनन एवं शिशु स्वास्थ्य अधिकारी डॉ छोटेलाल ने बताया कि चिकित्सा संस्थानों पर गर्भवती महिलाओं की हिमोग्लोबिन, एचआईवी, सिफलिस, ब्लड प्रेशर, तापमान की जांच, हृदय स्पंदन व प्रसव से संबंधित जटिलताओं की जांच कर आईएफए, कैल्शियम और अन्य आवश्यक दवाइयां दी जाएगी।

Comment / Reply From

You May Also Like

Newsletter

Subscribe to our mailing list to get the new updates!