स्वास्थ्य विभाग ने किया स्टेकहोल्डर्स से संवाद
डीडवाना-कुचामन डॉक्टर इंद्रजीत सिंह संयुक्त निदेशक जॉन अजमेर की अध्यक्षता में जिला स्तरीय संवाद कार्यक्रम का आयोजन हुआ विकसित राजस्थान 2030 के स्वप्न को साकार करने के उद्देश्य से चिकित्सा एवं स्वास्थ्य विभाग द्वारा स्वास्थ्य परिदृश्य के लिए विजन डॉक्युमेंट 2030 तैयार किया गया। 2030 तक चिकित्सा व स्वास्थ्य महकमे का आधारभूत ढांचा, मानव संसाधन, स्वास्थ्य सेवाएं, योजनाएं तथा सर्विस डिलीवरी जैसे मुद्दों पर स्वास्थ्य से संबंधित स्टेक होल्डर्स के साथ संवाद कर दस्तावेज तैयार किया गया। शनिवार 2 सितंबर 2023 को पुरानी पंचायत समिति बैठक सभागार डीडवाना में प्रात: 10 बजे जिला स्तरीय संवाद कार्यक्रम का आयोजन किया गया। सीएमएचओ डॉ अनिल कुमार जूनदिया नेे बताया कि संवाद में चिकित्सा एवं स्वास्थ्य विभाग के स्टेक होल्डर्स ने शिरकत की उन्होंने बताया कि आयोजन के अंतर्गत स्वास्थ्य के वर्तमान ढांचे और उपलब्धियों का प्रजेंटेशन दिया गया। इसके बाद सभी स्टेकहोल्डर्स द्वारा 2030 में विकसित राजस्थान के स्वास्थ्य मॉडल पर अपनी अपनी राय वाचन व लिखित में प्रदान की , जिसका संकलन कर विजन दस्तावेज तैयार किया गया। सीएमएचओ डॉ अनिल कुमार जूनदिया ने जानकारी देते हुए बताया कि स्टेक होल्डर्स में विभागीय अधिकारियों के अतिरिक्त इंडियन मेडिकल एसोसिएशन, रोटरी क्लब, निजी अस्पताल, योग संस्थान, मेडिकल प्रैक्टिशनर एसोसिएशन, नर्सिंग एसोसिएशन, पैरामेडिकल एसोसिएशन, कर्मचारी संगठन, सिविल सोसाइटी संगठन, महिला संगठन, जिले के प्रबुद्ध जन एवं प्रतिनिधि शामिल हुए।