मिलावट खोरो पर स्वस्थय विभाग की लगातार कार्यवाही जारी : सीएमएचओ डॉ गजराज
बाड़मेर। राज्य सरकार द्वारा संचालित अभियान व आयुक्तालय खाद्य सुरक्षा एवं औषधी नियंत्रण जयपुर आयुक्त एवं डॉ चन्द्रशेखर गजराज अभिहित अधिकारी (खाद्य सुरक्षा) एवं मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी बाड़मेर के निर्देशों की पालना में शुक्रवार को बाड़मेर में शुद्ध आहार मिलावट पर वार का बाड़मेर कार्यवाही लगातार जारी ! सीएमएचओ डॉ गजराज ने बताया कि खाद्य सुरक्षा अधिकारी राजेश कुमार जांगिड द्वारा के के प्रोवीजन स्टोर भाडखा से घी शक्ति और गुलाब माइल्ड सरसों के गेल तेल का नमूना लिया गया ! स्वास्थ्य विभाग की टीम को देखते ही लोगो में हडकंप मच गया और दुकानों के शटर बंद करके भाग गए ! बाड़मेर में प्रताप जी की प्रोल से चौधरी मावा भंडार से फीका मावा का सर्विलेंस और एक्ट के तहत नमूने लिए गए ! जिनको जांच हेतु पब्लिक हेल्थ लेबोरेट्री जोधपुर भिजवाया गया ! नुमना जाँच रिपोर्ट प्राप्त होने के बाद अग्रीम कार्यवाही की जावेगी ! साथ ही आमजन से अपील है कि अभियान से जुड़े और सेहत के संकल्प को साकार करे, खाद्य सुरक्षा अधिकारी सुरेश चन्द्र शर्मा द्वारा चल प्रयोग शाला द्वारा मौके पर खाद्य पदार्थों की जांच की गई ओर लोगो को ओर पैंपलेट का वितरण किया गया ओर श्री अन्न मोटे अनाज अपने दैनिक आहार में शामिल करने हेतु लगातार जागरूक किया जा रहा है ! साथ ही आमजन को ये बताया की अपने घर पर प्रयोग में लाने वाले खाद्य पदार्थों की स्वेच्छा से एमएफटीएल में लाकर मौके पर जांच करवाई जा सकती है एवं फोस्टेक ट्रेनिंग के बारे में जागरूक किया गया, टीम में खाद्य सुरक्षा अधिकारी राजेश कुमार जांगिड, खाद्य सुरक्षा अधिकारी सुरेश चन्द्र शर्मा, होमगार्ड मांगुसिंह राजपुरोहित और होमगार्ड सोहन सिह दल में उपस्थित रहे !