Dark Mode
अधिवक्ताओं को स्वास्थ्य बीमा योजना लागू की जाए- मदेरणा

अधिवक्ताओं को स्वास्थ्य बीमा योजना लागू की जाए- मदेरणा

 
     भरतपुर .  वर्तमान परिस्थितियों में राजस्थान सरकार द्वारा अधिवक्ता सुरक्षा अधिनियम पारित किए जाने पर राष्ट्रीय सँयुक्त अधिवक्ता मंच के द्वारा उठाये गए कदमो की सराहना करते हुए सभी पदाधिकारीगण व सदस्यों का धन्यवाद ज्ञापित किया व आगामी  रणनीति के तहत अधिवक्ताओ के हितों को सुरक्षित कराने के लिए विभिन्न मुद्दों व मंच के विस्तार पर चर्चा की गई ! जो अधिवक्ता 30 वर्ष से अधिक समय से वकालत कर रहे व 65 वर्ष से अधिक आयु के अधिवक्ताओं को पेंशन योजना लागू की जाए ,नये अधिवक्ताओ को 5 वर्ष तक 10,000 रुपये प्रति माह आर्थिक राशि प्रदान की जाए,-स्वास्थ्य बीमा योजना लागू की जाए ,अधिवक्ताओ को सम्पूर्ण भारत मे टोल टैक्स से मुक्त किया जाए। 
यह कहना है राष्ट्रीय सँयुक्त अधिवक्ता मंच भारत राजस्थान के प्रदेश प्रभारी  एडवोकेट  माधो सिंह मदेरणा का! मदेरणा प्रदेश कार्यालय हरि निकेतन भुसावर  पर मंच द्वारा राजस्थान में यह गए सहयोग का आभार व्यक्त करने अपने साथियों सहित पधारे इस अवसर पर अध्यक्ष एडवोकेट धनेन्द्र कुमार पाण्डेय द्वारा मंच के पदाधिकारियो के साथ माल्यापर्ण ,दुपट्टा , गुलदस्ता भेंट कर स्वागत ,सम्मान किया ! इस अवसर पर  वरिष्ठ अधिवक्ता  गोपाल राम शर्मा ,प्रदेश उपाध्यक्ष एडवोकेट राजेश पाण्डेय , प्रदेश सँयुक्त सचिव  एडवोकेट नवीन पाण्डेय ,भरतपुर जिला अध्यक्ष एडवोकेट संतोषी लाल बांसी, युवा जिला  प्रभारी एडवोकेट दुष्यन्त सिंह ,युवा जिला अध्यक्ष एडवोकेट विनय प्रताप सिंह ,भुसावर तहसील अध्यक्ष  एडवोकेट विनोद कुमार शर्मा सहित अनेक अधिवक्ता उपस्थित थे! 

Comment / Reply From

You May Also Like

Newsletter

Subscribe to our mailing list to get the new updates!