Dark Mode
स्वास्थ्य कर्मियों ने की स्क्रीनिंग, शक्ति बढ़ाने की खिलाई गोली,मनाया गया शक्ति दिवस

स्वास्थ्य कर्मियों ने की स्क्रीनिंग, शक्ति बढ़ाने की खिलाई गोली,मनाया गया शक्ति दिवस

सीकर। यदी आपका बच्चा जल्दी ही थकावट महसूस करता है और चिड़चिडा हो गया है। तो यह भी एक गंभीर रोग के लक्षण है। ऐसे में उसे चिकित्सकों को तुरन्त दिखाएं। वह एनीमिया से पीडि़त हो सकता है।

यही नहीं शरीर में खून की कमी से ठंड लगने, सांस लेने में कठिनाई, चक्कर और सिर दर्द भी हो सकता है। इन परेशानियों से पीडित बच्चों को तुरंत नजदीकी स्वास्थ्य केंद्र में दिखाएं।  इसकी रोकथाम के लिए राज्य सरकार की ओर से अनीमिया मुक्त राजस्थान अभियान चलाया जा रहा है।

इस अभियान के तहत जिले में प्रत्येक मंगलवार को चिकित्सा विभाग की ओर से शक्ति दिवस मनाया जाता है। अनीमिया से बच्चों, किशोर किशोरियों, गर्भवती, धात्री व अन्य सभी वर्ग के लोगों को मुक्त रखने के लिए विभाग की ओर से यह दिवस मनाया जाता है।

इस दिन स्वास्थ्य कर्मियों द्वारा शरीर में खून की मात्रा की जांच कर खून बढाने की गोली दी जाती है।

Comment / Reply From

You May Also Like

Newsletter

Subscribe to our mailing list to get the new updates!