इकोसिस्टम बनाने पर ध्यान केंद्रित करने के लिए हेल्थकेयर कॉन्क्लेव
जयपुर। राजस्थान हेल्थकेयर कॉन्क्लेव का तीसरा संस्करण शुक्रवार 21 जुलाई को जयपुर के होटल आईटीसी राजपूताना में आयोजित किया जाएगा। कॉन्क्लेव का आयोजन कन्फेडरेशन ऑफ इंडियन इंडस्ट्री (सीआईआई), राजस्थान द्वारा चिकित्सा एवं स्वास्थ्य विभाग, राजस्थान सरकार के साथ मिलकर किया जा रहा है। कार्यक्रम का फोकस 'फ्यूचर रेडी हेल्थकेयर इकोसिस्टम बनाने और मेडिकल टूरिज्म को बढ़ावा देने' पर होगा।
कॉन्क्लेव में हेल्थकेयर से संबंधित जैसे हेल्थकेयर इंफ्रास्ट्रक्चर को फ्यूचर रेडी बनाने, टेलीमेडिसिन और टेली आईसीयू, मेडिकल टूरिज्म, दुर्लभ बीमारियों के लिए तैयारी, आपातकालीन प्रतिक्रिया और स्वास्थ्य प्रणाली तैयारी पैकेज, हेल्थकेयर में स्टार्टअप्स और सभी के लिए अनुकूल हेल्थकेयर एनवायरनमेंट बनाना, चिकित्सा शिक्षा आदि विषयों पर चर्चा की जाएगी।
सीआईआई राजस्थान के चेयरमैन और मनु यंत्रालय प्राइवेट लिमिटेड के प्रबंध निदेशक, श्री अभिनव बांठिया ने कहा, “हेल्थकेयर मानव जाति के सबसे महत्वपूर्ण क्षेत्रों में से एक है जो लगातार विकसित हो रहा है। राजस्थान गुणवत्तापूर्ण और सस्ती चिकित्सा सेवाएं प्रदान करने के लिए भारत में सबसे उत्तम स्थानों में से एक है। राजस्थान किलों और महलों के साथ-साथ सुंदर प्राकृतिक वनस्पतियों और जीवों, पक्षी अभयारण्य, राष्ट्रीय उद्यान, बाघ अभयारण्य आदि के साथ एक उत्कृष्ट पर्यटन स्थल भी माना जाता है, इसलिए यहां मेडिकल टूरिज्म की अपार संभावनाएं हैं।”
कॉन्क्लेव के दौरान संबोधित करने वाले कुछ प्रमुख वक्ताओं में हाई कमिश्नर, नाइजीरिया दूतावास, एचई अहमद सुले; अतिरिक्त मुख्य सचिव-चिकित्सा एवं स्वास्थ्य, राजस्थान सरकार, सुश्री शुभ्रा सिंह; सीआईआई हेल्थकेयर काउंसिल के को-चेयरमैन और मणिपाल हेल्थ एंटरप्राइजेज प्राइवेट लिमिटेड के मैनेजिंग डायरेक्टर और सीईओ, श्री दिलीप जोस; कुलपति, राजीव गांधी यूनिवर्सिटी ऑफ हैल्थ साइंसेज और पूर्व अध्यक्ष - पीजी बोर्ड, नेशनल मेडिकल कमिशन, नई दिल्ली, डॉ. एम के रमेश; बिजनेस हेड-साउथ एशिया, जीई हेल्थकेयर, श्री अतुल चड्ढा; ट्रांसलुमिना के चेयरमैन और को- फाउंडर, श्री गुरमीत एस चुघ; राजस्थान यूनिवर्सिटी ऑफ हैल्थ साइंसेज (आरयूएचएस) के कुलपति, डॉ. सुधीर भंडारी; सीआईआई रीजनल कमेटी ऑन हैल्थकेयर के चेयरमैन और पारस हेल्थकेयर प्राइवेट लिमिटेड के प्रबंध निदेशक, डॉ. धरमिंदर नागर शामिल हैं।
इसके अतिरिक्त, अन्य वक्ताओं में नेशनल मिलैट्स टास्कफोर्स, भारत सरकार, सदस्य, डॉ. राज भंडारी; निम्स यूनिवर्सिटी, चेयरमैन, डॉ. बलवीर एस तोमर; पैनल ऑन हेल्थकेयर 2023-24 कन्वीनर और मुख्य कार्यकारी अधिकारी, राजस्थान हॉस्पिटल्स लिमिटेड, डॉ. सर्वेश अग्रवाल; रेयर डिजीस सेंटर, एसएमएस मेडिकल कॉलेज, इनचार्ज, डॉ. अशोक गुप्ता; नेशनल बोर्ड ऑफ एग्जामिनेशन इन मेडिकल साइंसेज, प्रेसिडेंट, डॉ. अभिजात सेठ; चिराबी क्लिनिकल सॉल्यूशंस प्राइवेट लिमिटेड, निदेशक, डॉ. राजेश भोजवानी; सीआईआई राजस्थान के वरिष्ठ निदेशक एवं हेड, श्री नितिन गुप्ता भी शामिल होंगे।