स्वास्थ्य परिचर्चा का आयोजन
सीकर। लायंस क्लब सीकर सनराइज विप्र फाउंडेशन महिला प्रकोष्ठ एवं युवा प्रकोष्ठ के संयुक्त तत्वाधान में आज एक स्वास्थ्य परिचर्चा का आयोजन किया गया, जिसमें नारायणा हॉस्पिटल जयपुर के न्यूरो फिजिशियन डॉ वैभव माथुर ने बहुत ही सरल भाषा में सभी महिलाओं को माइग्रेन, मिर्गी ,कंपनी, शरीर का बैलेंस बिगडऩा,नस दबने से पैरों में, हाथों में झनझनाहट होना या दर्द होना इसके बारे में बताया और सावधानियां भी बताई जिससे हम इस तरह की तकलीफों से बच सकते हैं। कार्यक्रम का शुभारंभ मां सरस्वती के सन्मुख दीप प्रज्वलन कर किया गया तत्पश्चात आगंतुक अतिथियों का स्वागत डॉक्टर संपत्ति मिशन ने किया और कहा कि सभी महिलाओं को सिर्फ इतना जागरुक करना उद्देश्य है कि अगर कोई तकलीफ हो तो तुरंत डॉक्टर की सलाह लें कार्यक्रम में लायंस क्लब सनराइज सचिव सुनीता जोशी प्रिया अग्रवाल अरुणा कुमावत अर्चना शर्मा रविंद्र शर्मा डॉएन डी मिश्रा, सुगन चंद कुमावत, रमाकांत अग्रवाल एवं जेपी जोशी उपस्थित रहे। विप्र फाउंडेशन महिला प्रकोष्ठ की महामंत्री डॉक्टर लीलावती शर्मा कोषाध्यक्ष श्रीमती माया झिकनाडिया प्रोजेक्ट चेयरमैन डॉ प्रियंका मिश्रा डॉ गीता दाधीच युवा प्रकोष्ठ जिलाध्यक्ष बबीता जलधारी दुर्गा,हेमा ,कमला,रचना,सुनीता,सरिता,सुमन लक्ष्मणगढ़ से अरुण पाराशर उपस्थित रहे। नारायणा हॉस्पिटल से विकास शर्मा,अजय चौधरी व विनोद शर्मा उपस्थित रहे।