पूर्व विधायक मेहता के साथ सुनी पीएम मोदी के मन की बात
टोंक । पंडित दीनदयाल उपाध्याय भाजपा शहर मंडल टोंक के कार्यकर्ताओं ने पूर्व विधायक अजीत सिंह मेहता के साथ बूथ संख्या 186 व 187 पर प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की मन की बात सुनी। रविवार को प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के मन की बात के 100वें एपिसोड को सुना। इस दौरान मंडल अध्यक्ष शैलेंद्र जैन, रमेश गढ़वाल, रामअवतार धाभाई, महामंत्री विष्णु चावला, विश्वजीत राठौर, उपाध्यक्ष पंकज सैनी, जयनारायण वर्मा, आईटी सेल संयोजक प्रियवीर सिंह राठौड़, तारिक अजीज, सीताराम चावला, भवानी सैनी, शिवराज चावला, पार्षद अमजद, मनोज वाल्मिकी, नरेन्द्र अजमेरा, विनोद पोरवाल, गिरधारी नकवाल एवं पूरन सोनी आदि मौजूद थे।