मन की बात कार्यक्रम का 100 वॉं एपिसोड सुना गया
फलोदी . देश के यशस्वी प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के मन की बात कार्यक्रम के 100वें एपिसोड के विशेष अवसर पर भाजपा जोधपुर देहात उत्तर जिलाध्यक्ष मनोहरलाल पालीवाल, भाजपा उत्तराखण्ड महिला मोर्चा की प्रदेशाध्यक्ष आशा नौटियाल, भाजपा महिला मोर्चा प्रदेश मंत्री ज्योति ने फलोदी में मोदी जी के मन की बात सुनी।
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी के 100 वे संस्करण को राष्ट्रीय व प्रदेश नेतृत्व द्वारा ऐतिहासिक कार्यक्रम बनाने की योजना के तहत शक्ति केंद्र बूथो पर मन की बात सुनने का कार्यक्रम रखा गया। कार्यक्रम में आई उत्तराखण्ड महिला मोर्चा की प्रदेशाध्यक्ष आशा नौटियाल एवं भाजपा प्रदेश महिला मोर्चा मंत्री ज्योति जाणी का स्वागत पुष्प माला पहनाकर स्वागत किया गया।
फलोदी के एक निजी होटल में प्रोजेक्टर एवं एल.ई.डी पर पर सैकड़ो कार्यकर्ताओं एवं विशेषकर मातृ शक्ति ने मन की बात सुनी। उक्त कार्यक्रम में मन की बात कार्यक्रम जिला संयोजक शिवकुमार व्यास, रतन मेघवाल, जगदीश विश्नोई, सुनिल कुमार बुरड़, गवरादेवी व्यास, कमुकंवर, सरिता कंवर, सीमा चौहान, मोती पुरोहित, दुगेन्द्रसिंह इन्दा, प्रीति लखारा, दिलीप छंगाणी, हरिश दवे, युवा मोर्चा शहर अध्यक्ष कृष्णकांत चाण्डा, गरिमा जोशी, धनसुख टरू, सुनिल व्यास, गजेन्द्र जोशी, गरिमा व्यास, कविता दवे, सीमा बोहरा, आशा सुथार, खुशबु सुथार, राधा प्रजापत, भगवती व्यास, विजय लक्ष्मी माली, हितेश थानवी, जगदीश पालीवाल एवं भाजपा कार्यकर्तागण उपस्थित रहे।