सेवानिवृत्ति पर शिक्षक को दी गई भावभीनी विदाई
छीपाबड़ौद - बारां .दानमल राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय छीपाबड़ोद में पदस्थ वरिष्ठ अध्यापक कालूराम कुशवाह को उनके राजकीय सेवा पूर्ण होने पर विद्यालय परिवार की ओर से विदाई समारोह कार्यक्रम आयोजित कर भावभीनी विदाई दी गई। कार्यक्रम का शुभारंभ प्रधानाचार्य विक्रम सिंह हाडा द्वारा माँ सरस्वती की प्रतिमा पर दीप प्रज्वलन एवं माल्यार्पण कर किया गया। प्रधानाचार्य विक्रम सिंह हाड़ा ने उनके व्यक्तित्व पर प्रकाश डालते हुए उन्हें एक कर्तव्यनिष्ठ एवं स्वच्छ छवि व गणित विषय का बेहतर परिणाम देने वाले शिक्षक बताया। शिक्षा के प्रति कालूराम जी कुशवाह की ईमानदारी, मधुर स्वभाव और कर्तव्य निष्ठा एक उदाहरण है। विदाई समारोह में सेवानिवृत्त कालूराम कुशवाह को फूल मालाओं व उपहार देकर भव्य स्वागत सम्मान किया गया। समारोह में समस्त विद्यालय स्टाफ व परिवार के लोग मौजूद रहे । स्कूल से बैंड बाजों अतिशबाजी के साथ विदाई दी गई। कुशवाहा समाज मंदिर पर कुशवाह पंचायत व अन्य लोगो की ओर से शिक्षक कालूराम कुशवाह को फूलमाला साफा पहनाकर व मुह मीठा करवाकर भव्य स्वागत समान किया गया ।