एलएचवी लुदीयम्मा को सेवानिवृत्ति पर दी भावभीनी विदाई
टोंक । चिकित्सा एंव स्वास्थ्य विभाग के राजकीय प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्र अरनियामाल में कार्यरत एलएचवी लुदीयम्मा को सेवानिवृत्ति पर स्टाफ द्वारा सोमवार को भावभीनी विदाई दी गई। महिला स्वास्थ्य दर्शिका (एलएचवी) अपनी 35 साल की राजकीय सेवा के दौरान टोंक ब्लॉक में विभिन्न चिकित्सा केन्द्रों पर अपनी सेवा दे चुकी है। सेवानिवृत्ति पर पीएचसी की और से लुदीयम्मा को गुलदस्ता, वस्त्र एंव उपहार भेंटकर उनके उज्जवल भविष्य के लिए शुभकामनाएं दी गई। इस मौके पर चिकित्सा प्रभारी डॉ. बलराम चौधरी, नर्सिंग ऑफीसर संजय बैरवा, विष्णु दत्त गुर्जर, लैब टैक्निशियन सुमित चावला, एएनएम सुशीला पारीक, कंचन जाट, शशि कला पाराशर, एमपीडब्ल्यू हरिराम गुर्जर, कंप्यूटर ऑपरेटर पवन विजयवर्गीय, सीएचओ सारांश माथुर, राजू गुर्जर, धर्मेंद्र शर्मा सहित आशा सहयोगिनी मौजुद रही।