Dark Mode
राजस्थान विधानसभा में स्व. परसराम मदेरणा को भावभीनी श्रद्धांजलि

राजस्थान विधानसभा में स्व. परसराम मदेरणा को भावभीनी श्रद्धांजलि

जयपुर। राजस्थान विधानसभा में गुरुवार को पूर्व विधानसभा अध्यक्ष स्वर्गीय परसराम मदेरणा को श्रद्धापूर्वक पुष्पांजलि अर्पित कर उनके सार्वजनिक जीवन और संसदीय योगदान को याद किया गया। इस अवसर पर विधानसभा परिसर में आयोजित कार्यक्रम में अधिकारियों और कर्मचारियों ने भी उन्हें श्रद्धासुमन अर्पित किए।

विधानसभा अध्यक्ष वासुदेव देवनानी ने स्व. मदेरणा को अनुभवी, कुशल और लोकतांत्रिक परंपराओं के प्रति समर्पित जनप्रतिनिधि बताते हुए कहा कि उनके कार्यकाल में विधानसभा की गरिमा और अनुशासन को नई पहचान मिली। उन्होंने कहा कि संसदीय मर्यादाओं को मजबूत करने और लोकतांत्रिक मूल्यों को सुदृढ़ करने में स्व. मदेरणा की भूमिका हमेशा याद रखी जाएगी।

कार्यक्रम में राजस्थान विधानसभा के प्रमुख सचिव भारत भूषण शर्मा ने स्व. मदेरणा के चित्र पर पुष्प अर्पित कर श्रद्धांजलि दी। उनके साथ विधानसभा के वरिष्ठ उप सचिव संजीव कुमार शर्मा, नंदकिशोर शर्मा तथा अन्य अधिकारियों और कर्मचारियों ने भी श्रद्धासुमन अर्पित किए।

उल्लेखनीय है कि स्वर्गीय परसराम मदेरणा ने 6 जनवरी 1999 से 15 जनवरी 2004 तक राजस्थान विधानसभा के अध्यक्ष के रूप में अपनी जिम्मेदारियां निभाईं। उनके कार्यकाल को विधानसभा की संसदीय परंपराओं और अनुशासित संचालन के लिए आज भी सम्मान के साथ याद किया जाता है।

Comment / Reply From

You May Also Like

Newsletter

Subscribe to our mailing list to get the new updates!