Dark Mode
देश के 14 राज्यों में आज भारी बारिश का अलर्ट

देश के 14 राज्यों में आज भारी बारिश का अलर्ट

हिमाचल के सोलन में लैंडस्लाइड, NH-5 बंद; गुप्तकाशी-गौरीकुंड हाईवे पर पत्थर गिरे


आज देश के 14 राज्यों में भारी बारिश का अलर्ट जारी किया गया है। उत्तराखंड के ज्यादातर जिलों के लिए 11-14 अगस्त तक रेड और ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है। हिमाचल के ज्यादातर जिलों के लिए यलो अलर्ट जारी किया गया है।

हिमाचल प्रदेश के सोलन जिले में शुक्रवार तड़के सुबह लैंडस्लाइड हो गया। इसके चलते शिमला-कालका नेशनल हाईवे-5 बंद हो गया। राज्य में NH-21 भी लैंडस्लाइड की वजह से बंद है। इसके अलावा 242 अन्य रोड भी बारिश की वजह से ब्लॉक हैं।

उत्तराखंड में केदारनाथ जाने वाला गुप्तकाशी-गौरीकुंड हाईवे पत्थर और मलबा गिरने की वजह से ब्लॉक हो गया है। हाईवे का 60 मीटर का हिस्सा क्षतिग्रस्त हुआ है।

उधर, रुद्रप्रयाग जिले में SDRF टीम ने नदी में फंसे एक व्यक्ति को बचाया। यह व्यक्ति केदारनाथ धाम से लौट रहा था। लैंडस्लाइड से सड़क ब्लॉक होने की वजह से व्यक्ति शॉर्टकट रास्ते से गुप्तकाशी लौट रहा था। इसी दौरान वह नदी में फंस गया।चंडीगढ़-शिमला फोरलेन सोलन के चक्की मोड़ के पास छोटे वाहनों के लिए बहाल कर दिया गया है। यहां रात के वक्त भारी बारिश के बाद फिर से लैंडस्लाइड हुआ और इसे सभी वाहनों के लिए बंद करना पड़ा। करीब छह घंटे बाद हाईवे को छोटे वाहनों के लिए खोला गया।हरियाणा के 13 शहरों में आज बारिश को लेकर मौसम विभाग ने अलर्ट जारी किया है। बारिश के साथ ही तेज हवाएं भी चलेंगी, इससे तापमान में गिरावट आएगी और लोगों को गर्मी से राहत मिलेगी। उत्तर हरियाणा के 5 जिलों में 13 से फिर मानसून एक्टिव होगा।

Comment / Reply From

You May Also Like

Newsletter

Subscribe to our mailing list to get the new updates!