Dark Mode
UP-MP समेत 18 राज्यों में भारी बारिश का अलर्ट

UP-MP समेत 18 राज्यों में भारी बारिश का अलर्ट

उत्तराखंड में गंगोत्री हाईवे ब्लॉक; हिमाचल में लैंडस्लाइड से किसान भवन टूटा'


आज देश के 18 राज्यों में भारी बारिश का अलर्ट है। इनमें पूर्वी राजस्थान, मध्य प्रदेश, छत्तीसगढ़ और उत्तर प्रदेश शामिल हैं। उत्तराखंड के उत्तराकाशी जिले में पहाड़ों से मलबा गिरने के चलते गंगोत्री नेशनल हाईवे ब्लॉक हो गया। गंगोत्री धाम यात्रा पर जा रहे कुछ लोग यहां फंस गए हैं। पुलिस-प्रशासन की टीम मलबा हटाने में जुटी हुई है।

हिमाचल प्रदेश के शिमला में लैडस्लाइड की चपेट में आने से किसान भवन और पार्किंग में खड़ी 3 कारें डैमेज हो गईं। घटना बुधवार को शिमला सिटी के ढल्ली इलाके में हुई। लैंडस्लाइड के दौरान किसान भवन में लगभग 50 लोग मौजूद थे। हादसे में किसी को नुकसान नहीं हुआ।
बिपरजॉय से गुजरात को 1200 करोड़ का नुकसान
गुजरात में साइक्लोन बिपरजॉय से 1.33 लाख हेक्टेयर जमीन प्रभावित हुई और 1200 करोड़ रुपए से ज्यादा का नुकसान हुआ। केंद्रीय गृह राज्य मंत्री नित्यानंद राय ने बुधवार को राज्यसभा में यह जानकारी दी। उन्होंने बताया कि केंद्र सरकार ने गुजरात के लिए 1,140 करोड़ रुपए जारी किए हैं।
फिरोजपुर व गुरदासपुर के सरहदी इलाकों पर बाढ़ का असर अभी भी दिख रहा है। BSF और जिला प्रशासन की टीमें लगातार लोगों के संपर्क में है। ‌BSF फिलहाल लोगों को बचाने, राहत सामग्री पहुंचाने और उन्हें लाने-ले जाने के काम में जुटी हुई है।
मध्यप्रदेश के पूर्वी हिस्से में एक्टिव सिस्टम से अगले 24 घंटे में रीवा, पन्ना समेत 12 जिलों में भारी बारिश का अलर्ट है। डिंडौरी में नर्मदा का जलस्तर लगातार बढ़ रहा है। डिंडौरी-मंडला मार्ग किसलपुरी के पास खरमेर नदी में बाढ़ आ गई। पुल पर पानी आने से डिंडौरी-मंडला रोड बंद हो गया है।

उधर, मुरैना में चंबल नदी जलस्तर गुरुवार सुबह 122.60 मीटर पर आ गया है। नदी का डेंजर लेवल 138 मीटर है।

Comment / Reply From

You May Also Like

Newsletter

Subscribe to our mailing list to get the new updates!