हीरालाल चायवाला को हवाई यात्रा से पशुपतिनाथ काठमांडू (नेपाल) के दर्शन का इंतजार
सोजत । वरिष्ठ नागरिक तीर्थ यात्रा योजना, 2022 के तहत हीरालाल चायवाला का हवाई यात्रा द्वारा पशुपतिनाथ काठमांडू (नेपाल) के दर्शन के लिए पूर्व में भरे गए आपके आवेदन क्रमांक 172625 द्वारा आपका चयन देवस्थान विभाग, राजस्थान-सरकार द्वारा पशुपतिनाथ काठमांडू (नेपाल) हवाई यात्रा 13-03-2023 हेतु हुआ था मगर यात्रा को लेकर हीरालाल चायवाला को अभी तक लम्बे इंतजार के बाद कोई सुचना नहीं मिली। हीरालाल यात्रा को लेकर काफी उत्साहित था मगर अब निराश नज़र आ रहे है। उन्होंने कहा कि फोन करने पर कोई मुकम्मल जवाब नहीं मिलता बस यही आश्वासन दिया जाता है कि शीघ्र आपको सूचित किया जाएगा।