Hawaii के काउई द्वीप के पास हेलीकॉप्टर दुर्घनाग्रस्त, तीन यात्री थे सवार
अमेरिकी राज्य हवाई के काउई द्वीप के पास बृहस्पतिवार को एक हेलीकॉप्टर दुर्घनाग्रस्त हो गया। फेडरल एविएशन एडमिनिस्ट्रेशन (एफएए) के अनुसार, रॉबिन्सन आर44 नामक हेलीकॉप्टर में तीन यात्री सवार थे, लेकिन दोपहर करीब दो बजे हेलीकॉप्टर ना पाली तट पर दुर्घटनाग्रस्त हो गया।
तटरक्षक प्रमुख पेटी ऑफिसर कोरिन जिल्निकी ने बताया कि घटनास्थल से गुजर रहे एक पैदल यात्री ने हेलीकॉप्टर को दुर्घटनाग्रस्त होते हुए देखा था। इसके बाद उसने अमेरिकी तटरक्षक और हवाई एजेंसी को इसके बारे में सूचना दी।
उन्होंने कहा कि इस हादसे में फिलहाल किसी के हताहत होने की कोई सूचना नहीं है। कोरिन ने बताया कि राष्ट्रीय परिवहन सुरक्षा बोर्ड इस घटना की जांच करेगा।