पाकिस्तान से आई करोड़ों की हेरोइन बरामद
तीन युवक गिरफ्तार
पुलिस व बीएसएफ की बड़ी सफलता
रायसिंहनगर . भारत-पाक अन्तर्राष्ट्रीय बॉडर पर 40 पीएस चैक पोस्ट के निकट पाकिस्तान से आई करोड़ों रुपए कीमत की हेरोइन सहित तीन युवकों को गिरफ्तार किया गया है। यह सफलता रायसिंहनगर, समेजा कोठी पुलिस व सीमा सुरक्षा बल के जवानों को मिली। संयुक्त कार्यवाही में बॉर्डर इलाके से हेरोइन की सप्लाई लेकर फरार तीन युवकों को बाइक सहित दबोच लिया गया। बॉर्डर पर करोड़ रुपए की हेरोइन बरामदगी व तीन तस्करों के पकड़े जाने की सूचना मिलने पर पुलिस कप्तान परिस देखमुख, एएसपी बनवारीलाल मीणा रायसिंहनगर पुलिस थाना पहुंचे। बॉर्डर पार से ड्रोन की मदद से करीब 12 किलो हेरोइन भेजी गई थी। इन हेरोइन केपैकेट को लेकर रवाना हुए पुनीत कुमार, अमृतसर पंजाब निवासी कुलदीप व बींझबायला गांव निवासी सुरेन्द्र कुमार को पुलिस ने दबोच लिया। इनके कब्जा से हेरोइन के पैकेट बरामद हुए हैं। जानकारी के अनुसारबीती रात पाकिस्तान की ओर से हेरोइन की सप्लाई आने की जानकारी मिलने के बाद पुलिस ने इलाके में सघन नाकाबंदी की। इस दौरान एक युवक पकड़ा गया। इस युवक ने खुलासा किया दो युवक हेरोइन की सप्लाई लेकर बाइक पर रवाना हुए हैं। ऐसे में पुलिस ने इलाके में नाकाबंदी करके हेरोइन सहित दोनों युवकों को गिरफ्तार कर लिया। हेरोइन तस्करी की जानकारी मिलने पर बीएसएफ के डीआईजी मोहिन्दर सहारण भी बॉर्डर पर पहुंचे और बीएसएफ के अधिकारियों से जानकारी ली।