एक करोड़ की हीरोइन बरामद, पुलिस ने दो तस्कर किये गिरफ्तार
रामगंजमंडी। अवैध मादक पदार्थों की रोकथाम के लिए पुलिस अधीक्षक कोटा ग्रामीण कावेन्द्र सिंह सागर ने कहा कि थाना रामगंजमंडी पुलिस द्वारा अवैध मादक पदार्थ कि तस्करी करने वालों के विरुद्ध कार्यवाही करते हुए एक करोड़ रुपये अंतराष्ट्रीय कीमत की 938 ग्राम हीरोइन व तस्करी मे प्रयुक्त वाहन स्वीफ्ट कार को जप्त कर दो अंतरास्ट्रीय मादक पदार्थ तस्कर पुष्पेंद्र पुत्र प्रहलाद जाति राजपूत जिला फ़रीदाबाद व दया किशन शर्मा पुत्र राजेंद्र कुमार शर्मा जाति ब्रह्मण सिविल लाइन थाना जक्शन जिला हनुमानगढ़ हाल फ़रीदाबाद थाना पलागांव जिला फ़रीदाबाद हरियाणा को गिरफ्तार करने मे सफलता हसील की है। कार्यवाही को लेकर विशेष टीम का गठन किया गया जिसमे कोटा ग्रामीण अरुण मच्चा के सुपरविजन मे व्रताधिकारी कैलाश जिंदल के निर्देशन मे थानाधिकारी मनोज कुमार व ओमप्रकाश विश्नोई आरपीएस के नेतृत्व मे विशेष टीम को अवैध मादक पदार्थो की तस्करी शराब तस्करी आदि अपराध करने वालों के विरुद्ध कार्यवाही करने हेतु निर्देशित किया था। पुलिस की टीम मे सीआई मनोज कुमार ,ओमप्रकाश विश्नोई,रामप्रकाश ,सुरेश कुमार,रामप्रकाश ,हेडकांटेबल मनोज ,भूपेंद्र,हरेंद्र सिंह, बुधराम,अनिल,भानाराम,राजेश,सुनी