Dark Mode
हेटमायर पर मैच फीस का 10% जुर्माना लगा

हेटमायर पर मैच फीस का 10% जुर्माना लगा

राजस्थान रॉयल्स के खिलाड़ी शिमरोन हेटमायर पर भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (BCCI) ने IPL आचार संहिता के उल्लंघन का दोषी मानते हुए उन पर जुर्माना लगाया है, हालांकि हेटमायर की गलती को नहीं बताया है।

वहीं हेटमायर ने अपनी गलती स्वीकार कर ली है। उन पर मैच फीस का 10 प्रतिशत जुर्माना लगाया गया है। IPL की ओर से जारी रिलीज में लिखा है हेटमायर ने IPL आचार संहिता के अनुच्छेद 2.2 के तहत लेवल 1 का अपराध किया है। उन्होंने अपराध स्वीकार कर लिया और मैच रेफरी की मंजूरी स्वीकार कर ली। आचार संहिता के लेवल-1 के उल्लंघन के लिए , मैच रेफरी का निर्णय अंतिम और बाध्यकारी है।

दरअसल राजस्थान की पारी का 14वां ओवर अभिषेक शर्मा कर रहे थे। इस ओवर की चौथी गेंद पर हेटमायर आउट हो गए। अभिषेक ने अपनी लाइन लेंथ में बदलाव कर दिया, जिसे हेटमायर समझ नहीं पाए और गेंद बायें स्टंप पर लगी और उन्हें पवेलियन जाना पड़ा। वह राजस्थान रॉयल्स की आखिरी उम्मीद थे। ऐसे में आउट होने के बाद उन्होंने फील्ड पर अपना गुस्सा जाहिर किया। माना जा रहा है कि इसी वजह से ही उन पर BCCI ने जुर्माना लगाया है।

राजस्थान रॉयल्स को 36 रन से हार का सामना करना पड़ा
शुक्रवार को खेले गए क्वालिफायर-2 में राजस्थान रॉयल्स को सनराइजर्स हैदराबाद से 36 रन से हार का सामना करना पड़ा। हैदराबाद 6 साल बाद इस लीग के फाइनल में पहुंची है। पिछली बार टीम 2018 में रनरअप रही थी। इस सीजन में हैदराबाद का खिताबी मुकाबला कोलकाता नाइट राइडर्स से 26 मई को चेपॉक स्टेडियम में होगा।

चेन्नई में खेले गए क्वालिफायर-2 मुकाबले में राजस्थान ने टॉस जीतकर गेंदबाजी चुनी। हैदराबाद ने 20 ओवर में 9 विकेट पर 175 रन बनाए। जवाब में राजस्थान 20 ओवर में 7 विकेट पर 139 रन ही बना सकी। शाहबाज अहमद को प्लेयर ऑफ द मैच चुना गया। उन्होंने 3 विकेट लिए और 18 रन भी बनाए।

Comment / Reply From

You May Also Like

Newsletter

Subscribe to our mailing list to get the new updates!