उच्च न्यायालय ने अपहृत युवती को भेजा प्रेमी के साथ
युवती के अपहरण का मामला, पिता ने दायर की बंदी प्रत्यक्षीकरण याचिका
नदबई । लखनपुर थाना क्षेत्र निवासी एक युवती का बहला फुसलाकर अपहरण करने व बाद में युवती के पिता की ओर से उच्च न्यायालय में बंदी प्रत्यक्षीकरण याचिका दायर होने पर पुलिस ने युवती को दस्तयाब कर उच्च न्यायालय मे ंपेश किया। जहां से युवती को उसके प्रेमी के साथ भेज दिया। सूत्रों की मानें तो लखनपुर थाना प्रभारी विशम्भर गुर्जर के नेतृत्व में गठित स्पेशल पुलिस टीम ने युवती को ब्रहृमपुर उडीसा से दस्त्याब किया।
गौरतलब है कि 26 फरवरी को युवती कशिश के पिता ने बहला फुसलाकर अपहरण करने का आरोप लगाते हुए डहरा निवासी हरिओम बंजारा पुत्र दीवान व उसके परिजनों के खिलाफ लखनपुर थाना पुलिस में मामला दर्ज कराया। साथ ही उच्च न्यायालय में बंदी प्रत्यक्षीकरण याचिका दायर की। उच्च न्यायालय ने स्पेशल टीम गठित कर युवती को दस्त्याब करने के निर्देश दिए। बाद में स्पेशल पुलिस टीम ने युवती को ब्रहृमपुर उडीसा से दस्तयाब कर उच्च न्यायालय में पेश किया। बाद में युवती के बयान दर्ज कर युवती को उसके प्रेमी के साथ भेज दिया गया। स्पेशल टीम में डहरा चौकी प्रभारी रामसहाय गुर्जर, रामअवतार चौधरी व महिला कांस्टेवल वीना चौधरी शामिल रही।