Dark Mode
हुई हर्ष पर्वत पर हाइकिंग

हुई हर्ष पर्वत पर हाइकिंग

सीकर । आज पावरफिट जिम सी.ए संस्थान सीकर,लियो क्लब सीकर, अखिल भारतीय वैश्य महासम्मेलन,राजस्थान प्रदेश,लायंस क्लब सीकर डायमंड के संयुक्त तत्वाधान में सदस्यों ने मिलकर हेल्थ इज़ वेल्थ का संदेश देते हुए हर्ष पर्वत पर ट्रैकिंग इवेंट किया। कार्यक्रम का उद्देश्य सिकराइट्स में फिटनेस के प्रति जागरूकता बढ़ाना और हेल्थी लाइफस्टाइल फॉलो करने के फायदे बताना था।कार्यक्रम मे सम्मिलित संस्थाओं के लगभग 50 सदस्यों ने भाग लिया। प्रात: 5:30 बजे शुरू हुआ इवेंट बॉयोस्कोप के निकट स्थित नीचे पावरफिट जिम से मोटरसाइकिल और गाडिय़ों के कारवाँ से शुरू हुआ। सभी सदस्यों ने अपने वाहन हर्ष स्थित गांव में खड़े किये और करीब 6 बजे से हर्ष के पैदल पथ पर चढ़ाई शुरू की।चढ़ाई में सीकर के नामी सीए, डॉक्टर्स हुष्ट पुष्ट युवाओं,समेत काफी महिलाएं भी मौजूद रही।लियो क्लब सीकर के अध्यक्ष एवं जिम के सी.ई.ओ अभिषेक तिवाड़ी ने बताया की हाइकिंग एक बहुत अच्छी कार्डियो और एच एच आई आई टी एक्टिविटी है,जो आपके स्टैमिना बिल्ड करने के साथ साथ फैट लॉस में भी बहुत कारगर है। इस कार्यक्रम के माध्यम से सीकर की प्रमुख संस्था के साथ मिल, हेल्थ इज़ वेल्थ के संदेश को सीकर वासियों के साथ साझा किया। सी.ए संस्थान सीकर के चेयरमैन सीए अंकित गोयल एवं सचिव सीए नीरज शर्मा ने बताया की संस्था के 75वे स्थापना दिवस पर हर्ष की हाइकिंग समेत, पर्यावरण संरक्षण, शहर में साफ सफाई की जारूकता हेतु भी विभिन्न कार्यक्रम प्रायोजित है।

Comment / Reply From

You May Also Like

Newsletter

Subscribe to our mailing list to get the new updates!