हिमाचल प्रदेश राज्यपाल शिवप्रताप शुक्ला 24 नवंबर को सालासर में
चूरू। हिमाचल प्रदेश राज्यपाल शिवप्रताप शुक्ला 24 नवंबर, 2025 को सालासर आएंगे। निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार हिमाचल प्रदेश राज्यपाल 24 नवंबर, 2025 को सवेरे 09 बजे जयपुर से प्रस्थान कर दोपहर 12.20 बजे सालासर पहुंचेंगे तथा सालासर मंदिर में दर्शन व लंच के पश्चात दोपहर 01.20 बजे सालासर से खाटू श्यामजी, सीकर के लिए प्रस्थान करेंगे।