Dark Mode
हिमांशु गुप्ता ने उद्योग एवं वाणिज्य विभाग के आयुक्त का कार्यभार ग्रहण किया

हिमांशु गुप्ता ने उद्योग एवं वाणिज्य विभाग के आयुक्त का कार्यभार ग्रहण किया

जयपुर । भारतीय प्रशासनिक सेवा के अधिकारी हिमांशु गुप्ता ने सोमवार को उद्योग भवन में उद्योग एवं वाणिज्य विभाग के आयुक्त का कार्यभार ग्रहण किया।
कार्यभार ग्रहण के बाद गुप्ता ने कहा कि औद्योगिक विकास को लेकर राज्य सरकार की योजनाओं को विभागीय स्तर पर प्रभावी रूप से लागू करना उनकी प्राथमिकता रहेगी। उद्योग एवं वाणिज्य विभाग के अधिकारियों ने आयुक्त हिमांशु गुप्ता को कार्यभार ग्रहण की बधाई एवं शुभकामनाएं दी।
इस दौरान बीआईपी की अतिरिक्त आयुक्त सुश्री सलोनी खेमका, अतिरिक्त आयुक्त आर.के.आमेरिया, एस.एस.शाह, विपुल जानी सहित विभाग के अन्य वरिष्ठ अधिकारी मौजूद रहे।

Comment / Reply From

You May Also Like

Newsletter

Subscribe to our mailing list to get the new updates!