Dark Mode
हिन्दूवादी संगठन कार्यकर्ताओ ने फुका डोटासरा का पुतला

हिन्दूवादी संगठन कार्यकर्ताओ ने फुका डोटासरा का पुतला

मदनगंज किशनगढ़। कॉंग्रेस पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष गोविन्द डोटासरा का हिन्दुवादी संगठन द्वारा मुख्य चोराये पर पुतला फुका। हाल ही में कॉंग्रेस पार्टी की एक सभा में डोटासरा ने आरएसएस को बिल में घुसा देंगे अगर इस बार कॉंग्रेस की सरकार राजस्थान में बनती है तो इस बयान से हिन्दू समाज में रोष व्याप्त है। इसी के चलते पुतला फुका गया। उपस्थित कार्यकर्ताओ ने डोटासरा मुर्दा बाद, डोटासरा तेरी गुंडागर्दी नहीं चलेगी नहीं चलेगी, केशव की जय जय माधव की जय जय के नारों से मुख्य चोराया गुंजायमान हो रहा था।कार्यकर्ताओं का कहना था की आरएसएस कोई राजनीति संगठन नहीं है। कॉंग्रेस और उनके नेताओ द्वारा बार बार आरएसएस के ख़िलाफ़ जो बयान है यह उनकी और उनकी पार्टी की ओछी मानशिकता प्रदर्शित करती है और कार्यकर्ताओं ने चेतावनी देते हुए कहा की यदि गोविन्द डोटासरा ने आरएसएस के ख़िलाफ़ जो बोले उसके लिए माफ़ी माँगे नहीं तो आंदोलन उग्र किया जाएगा। कार्यक्रम में मनीष सोनी, बलराम सामरिया, अमित अग्रवाल, सुशील तिलोनिया, सूर्य प्रकाश शर्मा, मुकेश दाधीच, अंकित शर्मा, बबलू धाभाई, राहुल शर्मा, रजनीश सेन, राधे जैन,  ब्रजराज सिंह, शंकर शर्मा, पवन जाँगिड, ललित, राजेंद्र, सतीश, बबलू,  रवि भागीरथ शर्मा सहित आदि उपस्थित रहे।

Comment / Reply From

You May Also Like

Newsletter

Subscribe to our mailing list to get the new updates!