Dark Mode
पुर में ईद मिलादुन्नबी के जुलूस में दिखा हिंदू मुस्लिम भाई चारा

पुर में ईद मिलादुन्नबी के जुलूस में दिखा हिंदू मुस्लिम भाई चारा

भीलवाड़ा। इस्लाम धर्म के संस्थापक पैगंबर हजरत मुहम्मद सल्लल्लाहु अलैहि वसल्लम की यौमें पैदाइश पर गुरूवार को ईद मिलाद का पर्व मनाया गया। पुर में 12 रबी उल अव्वल के मुबारक मौके पर जुलूसे मोहमदी खदीमे कॉम कमेटी के बैनर तले निकाला गया। अंजुमन सेकेट्री रफीक पठान ने बताया कि हर साल की तरह इस साल भी हजरत मुहम्मद सल्लल्लाहु अलैहि वसल्लम के जन्म दिन के मुबारक मौके पर पुर में जुलूस निकाला गया। जो खेल मोहल्ला से होते हुए नई नगरी, बजरंग पूरा चौराया, सदर बाजार पहुंचा जहा इस बार हिदू मुस्लिम एकता देखने को मिली। जहां सभी धर्मो के व्यक्ति ने जुलूस का स्वागत किया। इस दौरान पूर्व कांग्रेस अध्यक्ष रोशन लाल महात्मा, कांग्रेस सेवादल जिला अध्यक्ष योगेश सोनी, जिला कोषाध्यक्ष निशांत दूत, पार्षद प्रत्याशी सोहनलाल रेगर, भेरूलाल सेन, मदन, नंदलाल, सेठ प्रभु लाल, अर्जुन माली, निर्मल, ओमप्रकाश, गोपाल पलोड़, गोपाल पलोड़, पप्पू बिश्नोई द्वारा अंजुमन सदर जिकरुद्दीन पटेल, सेकेट्री रफीक पठान, खादीमे कॉम कमेटी के सदर रफीक सिंधी, सेकेट्री जाकिर नीलगर, संरक्षक इमामुद्दीन मंसूरी, बरकत सोरगर, पुर थाना अधिकारी शिवराज गुर्जर की दस्तारबंदी करके इस्तकबाल किया गया। तत्पश्चात जुलूस सब्जी मंडी होते हुए खेल मोहल्ला पहुंचा जहां कार्यक्रम के समापन के लिए प्रोग्राम आयोजित किया गया। वहां सभी मस्जिदों के पैश ईमामो द्वारा व अंजुमन स्कूल के बच्चों द्वारा हजरत मोहम्मद सल्लल्लाहो वाले वसल्लम की जीवनी पर प्रकाश डाला गया एवं उनके जीवन जीवन से सबक लेते हुए हर आदमी को उनके जीवन की जीवन की कही। अंत में अब्दुल गफ्फार पठान द्वारा जुलस के रास्ते में सजावट के दौरान की गई सजावट को देखते हुए फर्स्ट सेकंड थर्ड इनाम की घोषणा की गई थी जिसमें पठान युवा मंच को प्रथम टीपू सुल्तान कमेटी को दितीय है व मंसूरी समाज को तृतीय पुरस्कार दिया गया। साथ ही सभी बच्चों व मस्जिद के इमामों को मोमेंटो दिया गया।

Comment / Reply From

You May Also Like

Newsletter

Subscribe to our mailing list to get the new updates!