Dark Mode
राष्ट्रीय स्वयं सेवक संघ के संयोजन में मनाया हिंदू नव वर्ष

राष्ट्रीय स्वयं सेवक संघ के संयोजन में मनाया हिंदू नव वर्ष

चिड़ावा। राष्ट्रीय स्वयं सेवक संघ की ओर से शहर की झुंझुनूं रोड पर चुंगी नाके के पास कृष्णा ग्रेटर फार्म हाउस में हिंदू नववर्ष महोत्सव का आयोजन किया गया। कार्यक्रम के प्रारंभ में ध्वज फहराया गया। प्रार्थना हुई और पूजन कार्यक्रम हुआ। जिसके बाद मुख्य वक्ता संघ के प्रांत कार्यवाह गेंदालाल ने कहा कि हिंदू एकजुट होकर समाज, राज्य, राष्ट्र के उत्थान में योगदान दे सकते हैं। उन्होंने हिंदू नववर्ष का प्रकृति, काल से जुड़ाव और इस दिन के महत्वपूर्ण प्रसंगों पर भी प्रकाश डाला। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि रिटायर्ड आईजी छाजूराम ने भी विक्रमी संवत् को लेकर प्रकाश डाला और अंग्रेजी नववर्ष की बजाय हिंदू नववर्ष मानने पर जोर दिया। इस मौके पर संघ के विभाग संघ चालक अशोक सिंह शेखावत, विभाग प्रचारक जब्बरसिंह, विभाग प्रचार प्रमुख प्रभुदयाल वर्मा, जिला प्रचारक अक्षय कुमार, जिला संघ चालक अनिल गुप्ता, नगर संघ चालक संदीप शर्मा, नगर संघ प्रचारक पीयूष कुमार, विस्तारक यश कुमार, जिला कार्यवाह धर्मेंद्र यादव, सह जिला कार्यवाह संतकुमार सैनी सहित काफी संख्या में संघ कार्यकर्ता और गणमान्यजन मौजूद रहे।
 

Comment / Reply From

You May Also Like

Newsletter

Subscribe to our mailing list to get the new updates!