Dark Mode
हीता, धारता व लालपुरा पटवार मंडल भीण्डर में शामिल

हीता, धारता व लालपुरा पटवार मंडल भीण्डर में शामिल

भीण्डर एवं कानोड़ तहसील पुनर्गठन की संशोधित अधिसूचना जारी

उदयपुर । राज्य सरकार ने संशोधित अधिसूचना जारी कर तहसील भीण्डर और कानोड़ का पुनर्गठन किया है। इसमें हींता, धारता व लालपुरा पटवार मंडलों को कानोड़ से हटाकर भीण्डर तहसील में शामिल किया गया है।
जिला कलक्टर अरविंद पोसवाल ने बताया कि अधिसूचना के मुताबिक भीण्डर तहसील में अब चार भू अभिलेख निरीक्षक वृत्त के 21 पटवार मंडल शामिल रहेंगे। तहसील सीमा में भीण्डर भू अभिलेख निरीक्षक वृत्त के भीण्डर, बांसड़ा, चारगदिया, केदारिया, वाणिया तलाई व धारता, कुण्डई सर्कल के धावडिया, कुंथवास, कुण्डई, सिहांड व सवना, खेरोदा वृत्त के भोपाखेड़ा, अमरपुरा खा0, खेरोदा व बग्गड़ तथा बडगांव वृत्त के वरणी, बडगांव, वाना, बरोडिया, हींता व लालपुरा पटवार मंडल के कुल 106 राजस्व गांवों का 37814 हैक्टेयर क्षेत्रफल है।
इसी प्रकार कानोड़ तहसील में सालेड़ा भू अभिलेख निरीक्षक वृत्त के मोतीदा, सालेड़ा, सारंगपुरा, कानोड़ वृत्त के कानोड़, पिथलपुरा, पाणुन्द व आकोला तथा लूणदा वृत्त के लूणदा, अमरपुरा जा0, सारंगपुरा का0 पटवार मंडल शामिल रहेंगे। इसमें राजस्व गांव 99 तथा कुल क्षेत्रफल 22146 हैक्टेयर रहेगा।

Comment / Reply From

You May Also Like

Newsletter

Subscribe to our mailing list to get the new updates!