Dark Mode
हॉकी खिलाड़ियों को किया गया सम्मानित, हरमनप्रीत-सविता बने प्लेयर ऑफ द ईयर

हॉकी खिलाड़ियों को किया गया सम्मानित, हरमनप्रीत-सविता बने प्लेयर ऑफ द ईयर

7वें सलाना पुरस्कार 2024 में भारतीय हॉकी ने 100 साल पूरे होने का जश्न मनाया। हॉकी इंडिया ने 1975 वर्ल्ड कप जीतने वाली टीम के सदस्यों को हॉकी इंडिया मेजर ध्यानचंद लाइफटाइम अचीवमेंट अवॉर्ड के साथ 50 लाख रुपये के नकद पुरस्कार से सम्मानित किया। वहीं, कप्तान हरमनप्रीत सिंह और सविता पुनिया को प्लेयर ऑफ द ईयर का खिताब दिया। बता दें कि, भारतीय हॉकी में 12 करोड़ रुपये की रिकॉर्ड पुरस्कार राशि रखी गई, जो हॉकी इंडिया वार्षिक पुरस्कार के इतिहास में अब तक की सबसे बड़ी राशि रही।

सविता और हरमप्रीत सिंह को क्रमश: महिला और मेंस वर्ग में साल 2024 के सर्वश्रेष्ठ खिलाड़ी के लिए हॉकी इंडिया बलबीर सिंह सीनियर पुरस्कार से सम्मानित किया गया। वहीं इंडिया हॉकी टीम से रिटायरमेंट ले चुके पीआर जेश को एफआईएच मेंस गोलकीपर ऑफ द ईयर 2024 के रूप में 5 लाख रुपये की इनाम राशि से सम्मानित किया। दीपिका को बिहार महिला एशियाई चैंपियंस ट्रॉफी 2024, राजगीर में सबसे ज्यादा गोल स्कोरर और टूर्नामेंट की सर्वश्रेष्ठ खिालड़ी के लिए 1 लाख रुपये का पुरस्कार दिया गया।

Comment / Reply From

Newsletter

Subscribe to our mailing list to get the new updates!