होली स्नेह मिलन तथा मासिक बैठक सम्पन्न
झुंझुनू । स्वर्णकार समाज सेवा समिति झुंझुनू का होली स्नेह मिलन व मासिक बैठक नेपालियों के मंदिर प्रांगण में आयोजित हुई। कार्यक्रम की अध्यक्षता समिति अध्यक्ष शिवकुमार द्वारा की गई। कार्यक्रम में अध्यक्ष, सचिव, उपाध्यक्ष, भण्डारपाल, विधि सलाहकार एवं समाज के कुल 30 सदस्य उपस्थित हुये। अध्यक्ष द्वारा सभा प्रारम्भ की घोषणा के साथ उपस्थित सभी समाज बंधुओ को होली की बधाई दी तथा सभी ने एक दूसरे को बधाइयां दी। कार्यक्रम में सचिव द्वारा पूर्व में 3 माह में किये गये सेवा कार्यों की जानकारी अवगत करायी गयी। सभी ने कार्य की प्रशंसा कर धन्यवाद दिया। इसके साथ ही अध्यक्ष द्वारा आगे प्रस्तावित सेवा कार्यों की जानकारी देते हुए बताया कि दिनांक 18 व 19 मार्च को समाज के कोटड़ी धाम मेला पर दर्शनार्थियों के लिए चाय-नाश्ता की व्यवस्था जो प्रत्येक वर्ष की जाती है वह करने का निर्णय लिया गया। जिसके संयोजक संजय कड़ेल, सह संयोजक विनोद सुनालिया को बनाया गया। इसके साथ ही हनुमान जयन्ती पर सीतसर-भीमसर बालाजी मेले पर आने वाले पदयात्रियों व दर्शनार्थियों के लिए भी 2 दिवस सेवा शिविर (चाय, नाश्ता, दवा आदि) की व्यवस्था हेतु निर्णय लिया गया जिसका संयोजक व प्रायोजक विश्वनाथ सोनी को बनाया गया है।