Dark Mode
देशभर में धूमधाम से मनाया गया होली दहन, धुलंडी आज

देशभर में धूमधाम से मनाया गया होली दहन, धुलंडी आज

 

 
 
जयपुर । देशभर में सोमवार को होलिका दहन किया गया। हर साल फाल्गुन माह की पूर्णिमा तिथि के दिन होलिका दहन किया जाता है। माना जाता है कि इस दिन होलिका दहन के दिन सभी बुराइयां दुश्मनी और बुरे विचार को जलाने की प्रथा है। वही कोरोना के बाद इस बार होली पर सामान्य हलचल है हालांकि बहुत सी जगह इस पर अभी भी पाबंदी है मगर फिर भी लोग खुलकर इस बार होली का आनंद लेने में है बात करें प्रदेश की तो प्रदेश भर में होलिका दहन काफी हर्षोल्लास के साथ मनाया गया वह दुल्हन डी पर भी सब जगह बड़े-बड़े इवेंट्स भी हैं। 
वहीं प्रदेश के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने भी मुख्यमंत्री निवास पर होली पूजन कल प्रदेशवासियों की खुशहाली एवं समृद्धि की कामना की मुख्यमंत्री गहलोत ने मुख्यमंत्री निवास स्थित राज राजेश्वरी मंदिर में अपनी धर्म पत्नी सुनीता गहलोत के साथ आर्थिक पर होली पूजन किया उसके बाद उन्होंने मंत्रोच्चार के बीच होलिका दहन किया। राज्यपाल कलराज मिश्र ने भी राजभवन में होलिका दहन कार्यक्रम में भाग लिया उन्होंने होली पर पूजा अर्चना कर प्रदेश की शुभ प्रदीप और खुशहाली की कामना की उन्होंने प्रदेशवासियों को होली की शुभकामनाएं देते हुए प्रेम,समरसता और बंधुत्व के भाव प्रिय त्योहर मनाने की अपील भी की। 

Comment / Reply From

You May Also Like

Newsletter

Subscribe to our mailing list to get the new updates!