पालिका मण्डल द्वारा होली फागोत्सव का हुआ रंगारंग आयोजन
तारानगर . तारानगर नगर पालिका तारानगर द्वारा सरावगी धर्मशाला के आगे रंगारंग फागोत्सव का आयोजन किया गया जिस में मुख्य अतिथि विधायक नरेन्द्र बुडानियां थे । फागोत्सव में विभिन्न प्रकार के कार्यक्रम का आयोजन किया गया जिसमें गिंदड़, डफ व चंग, मेहरी, फाग गीत पर विभिन्न प्रकार की प्रतियोगिताओं का आयोजन किया जिसमें क्षेत्र से अनेक मण्डलियों ने हिस्सा लिया । कार्यक्रम में विधायक नरेन्द्र बुडानियां का पालिका अध्यक्ष प्रियंका बानों नें गुलदस्ता भेंट का स्वागत किया व राजस्थानी परम्परानुसार सम्मान किया । इस अवसर पर विधायक बुडानियां ने उपस्थित क्षेत्रवासियों को होली पर्व की शुभकामना प्रेषित करते हुए कहा कि होली का पर्व सौहार्दपूर्ण वातावरण में मनाए व पूरे भारतवर्ष में एकता का सन्देश जाए । इस अवसर पर पंचायत समिति प्रधान संजय कस्वां, कांग्रेस नेता मुन्शी खां तेली, जीप सदस्य विमला कालवा, पार्षद रेखा शर्मा, बाबू हुसैन कुरेशी, हरीसिंह बेनीवाल, अदरीस सैयद, पण्डित गोपाल शास्त्री, पार्षद प्रतिनिधि प्रदीप सोनी, भागीरथ भामी, भीखमचन्द सोनी, संजय पंवार, पण्डित जितेन्द्र शर्मा, असरफ अली, ऋतु कन्दोई, प्रमोद कन्दोई सहित काफी संख्या में श्रोतागण उपस्थित थे। कार्यक्रम का संचालन लीलाधर जोशी व जसवन्त जांगिड़ ने किया ।