विद्यालय में बच्चों संग होली महोत्सव मनाया गया
फलोदी . सरस्वती उच्च माध्यमिक विद्यालय आदर्श नगर फलोदी में विद्यार्थियों व अध्यापकों ने होली स्नेह मिलन में पुष्पों व गुलाल से होली खेली। जिसमें नन्हें - मुन्ने बच्चों ने खूब हुड़दंग मचाया व होली का आनन्द लिया , कार्यक्रम में विद्यालय परिसर में बच्चों द्वारा विभिन्न रंगों के पुष्पों से होली खेली गई । निदेशक अशोक पालीवाल ने छात्रों को होली खेलते समय विशेष सावधानी रखने का संदेश दिया व कहा कि पुष्पों से और गुलाल से ही होली खेलनी चाहिए व होली खेलते समय हानिकारक रंगों से बचना चाहिए व प्राकृतिक रंगो का प्रयोग करना चाहिए ताकि शरीर व त्वचा को बचाया जा सके,आँखों में रंग न जाए इसके लिए विशेष सावधानी रखें l निदेशक व सभी अध्यापक -अध्यापिकाओं ने बच्चों व स्टाफ़ को होली की शुभकामनाएँ दी l