Dark Mode
होली मिलन समारोह आयोजित

होली मिलन समारोह आयोजित

अजमेर.  अखिल भारतीय विजयवर्गीय महिला मंडल की अजयमेरू प्रदेश इकाई का होली स्नेह मिलन समारोह वैशालीनगर स्थित राधा कुंज में प्रदेश अध्यक्ष आभा गांधी के मुख्य आतिथ्य में बुरा न मानो होली हैं थीम पर आयोजित किया गया । कार्यक्रम संयोजक पुष्पा विजयवर्गीय ने बताया कि आभा गांधी को मूर्खाधीराज की पदवी देकर मंचासीन कराया गया । प्रदेश सचिव शारदा विजय एवम् पुष्पा विजय को मूर्खाधीपति की पदवी से सुशोभित किया । कोषाध्यक्ष अनिता विजय को महामूर्ख की पदवी दी गई । रेखा, नेहा, मंजू, मीरां, लता, निर्मला को मूर्ख मंडली में शामिल किया गया । सभी को सब्जियों की माला पहना कर दुत्कार किया । मूर्खो के सूबेदार रश्मि विजय ने सभी पदाधिकारियों को लोभ ,लालच, राज खोलो और असंवैधानिक कार्य करने की शपथ दिलाई । कार्यक्रम का मुख्य आकर्षण कोमल बीजावत द्वारा व्यंग्यात्मक अंदाज में सभी सदस्यों को उनके आदत एवम् कार्यप्रणाली के आधार पर हास्य से भरपूर उपनाम (टाइटल) देना रहा । कार्यक्रम के दौरान रोचकता एवम् मनोरंजन से भरपूर गेम्स खेले गए । अंत में मूर्खो के मूर्ख संध्या विजय द्वारा बेकार आयोजन करने एवम् उपस्थित जनों को कार्यक्रम में आने के लिए कड़ी भर्त्सना की गई ।

 

Comment / Reply From

You May Also Like

Newsletter

Subscribe to our mailing list to get the new updates!