Dark Mode
विप्र समाज का होली मिलन और फागोत्सव कार्यक्रम आयोजित हुआ

विप्र समाज का होली मिलन और फागोत्सव कार्यक्रम आयोजित हुआ

बहरोड़। कंचन वाटिका में विप्र समाज का होली मिलन और फागोत्सव कार्यक्रम आयोजित किया गया। जिसमें शहरी ओर ग्रामीण क्षेत्र के विप्र समाज के लोग सहित राजस्थान सरकार के वन एवं पर्यावरण मंत्री संजय शर्मा भी शामिल हुए। उन्होंने कहा कि प्रदेश, समाज और देश के विकास में विप्र समाज का बहुत बड़ा योगदान रहा है। कार्यक्रम में एक दूसरे को तिलक लगाकर होली की बधाई दी गई। इसके साथ ही लोक कलाकारों के द्वारा संस्कृति कार्यक्रम प्रस्तुत पेश किया गया। कार्यक्रम में भाजपा के लोकसभा प्रत्याशी भूपेंद्र यादव में शामिल हुए। उन्होंने कहा कि आज देश के निर्माण में विप्र समाज का बड़ा योगदान है। प्रदेश के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा विप्र समाज से है जो प्रदेश का चहुमुखी विकास करने में सक्षम है। देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने इस ऐसी शख्सियत को राजस्थान का मुख्यमंत्री बनाया। जो हर तरह से प्रदेश और सभी समाज को विकास करने में अपना अहम योगदान रखता है। कार्यक्रम में उमेश शर्मा, भारत भूषण शर्मा, बाबूलाल शर्मा, बालकिशन शर्मा, संजय शर्मा, महेंद्र शर्मा, पिंटू शर्मा, अध्यक्ष गौसेवा संगठन नीमराना गुलशन भारद्वाज, जिला ब्राह्मण सभा उपाध्यक्ष आकाश मिश्रा आदि विप्र बन्धुओं सहित विधायक बहरोड़ डॉ जसवंत यादव, पूर्व सांसद डॉ करण सिंह यादव, बस्तीराम यादव व गणमान्य लोग मौजूद रहे।

 
 

Comment / Reply From

You May Also Like

Newsletter

Subscribe to our mailing list to get the new updates!