Dark Mode
होली मिलन समारोह है एकता का प्रतीक:  मधु सिंघल 

होली मिलन समारोह है एकता का प्रतीक:  मधु सिंघल 

 
बयाना। क्षेत्र में इन दिनों होलिमिलन समारोह की धूम मची है। जैन गली स्थित जैन मंदिर धर्मशाला पर मित्र भारत समाज संस्थान की महिलाओं ने बड़ी धूमधाम से होली मिलन समारोह मनाया।महिलाओं ने एक दूजे को  चंदन तिलक लगाकर फूलो की होली खेली। तथा सरकार द्वारा चलाए जा रहे जल सुरक्षा अभियान का संदेश दिया।इस मौके मित्र भारत समाज संस्थान की प्रदेश अध्यक्ष मधु सिंघल ने कहा की जल है तो कल है इसलिए हमे जल बचा कर शांतिपूर्ण तरीके से चंदन तिलक लगाकर होली मनानी चाहिए।उन्होंने कहा कि ये त्योहार पुराने गिले शिकवे भुलाकर सभी को शुभ संदेश देने का त्योहार है।
इस मौके भा ज पा प्रदेश सदस्य किरण जैन,सीमा कंसल,राधा रानी सिंघल,ज्योति कंसल,कामनी जैन,रीना कुशवाह,मोनिका जैन,सुनीता सहित अनेक महिलाए मोजूद रही।
 
 
 

Comment / Reply From

You May Also Like

Newsletter

Subscribe to our mailing list to get the new updates!