अग्रवाल समाज मिर्जापुर का होली मिलन समारोह आयोजित
गंगापुर सिटी. अग्रवाल समाज सेवा समिति,मिर्जापुर की तीनों इकाइयों के संयुक्त तत्वाधान में रविवार को अग्रवाल कन्या महाविद्यालय में होली मिलन समारोह बड़ी धूमधाम से मनाया गया । कार्यक्रम के संयोजक लक्ष्मी कुमार गुप्ता महोली,सहसंयोजक नेमीचंद गुप्ता व अनीता खूंटामार रहे। महामंत्री नरेंद्र गोयल ने बताया कि कार्यक्रम में सर्वप्रथम महाराजा अग्रसेन जी के चित्रपट के समक्ष मुख्य अतिथि सुरेंद्र कुमार मित्तल अतेवा वाले,विशिष्ट अथिति महेश गुप्ता पट्टी वाले,दिलीप अग्रवाल नायब तहसीलदार सपोटरा वाले व मिर्जापुर समाज समिति अध्यक्ष चंद्रभान गुप्ता, महिला मंडल अध्यक्ष सुनीता आर्य, युवा संगठन अध्यक्ष मनोहर गुप्ता ने दीप प्रज्वलित कार्यक्रम का विधिवत शुभारंभ किया I लालसोट के गायक कलाकारों द्वारा फाग गीतों की शानदार प्रस्तुति दी गई I फाग गीतों पर महिलाओं व पुरुषों ने जमकर ठुमके लगाए व एक दूसरे को होली की शुभकामनाएं दी साथ ही कार्यक्रम में फूलों से होली खेली गई। कार्यक्रम में विशिष्ट अतिथि महेश पट्टी वालों की ओर से सभी महिलाओं को उपहार दिया गया कार्यक्रम में अतिथियों ने अपने उद्बोधन में कहा कि इस तरीके के कार्यक्रम समाज में आपसी प्रेमभाव को बढ़ाते हैं ऐसे कार्यक्रमों का आयोजन समय-समय पर होते रहना चाहिए । कार्यक्रम के अंत में सभी के लिए अल्पाहार की व्यवस्था समिति की ओर से की गई I कार्यक्रम में पधारे अतिथियों ने कार्यक्रम की भूरी भूरी प्रशंसा की I मंच का संचालन धर्मेंद्र मित्तल द्वारा किया गया I कार्यक्रम में अग्रवाल समाज समिति,उदेई मोड़ अध्यक्ष राजेंद्र गुप्ता, अग्रसेन सेवा सदन अध्यक्ष योगेंद्र गुप्ता, अग्रवाल भवन ट्रस्ट अध्यक्ष जितेंद्र बुक सेलर, अग्रवाल खंडेलवाल भवन ट्रस्ट अध्यक्ष राजकुमार गोयंका, अग्रवाल शिक्षण संस्थान महामंत्री हरिओम भगत, पंकज गुप्ता, दीपक गुप्ता, पवन बंसल, संजना मित्तल सहित अग्रवाल समाज,मिर्जापुर की तीनों इकाइयों के पदाधिकारी व कार्यकारिणी सदस्य कार्यक्रम में मौजूद रहे I