Dark Mode
विधायक आवास पर होली मिलन समारोह आयोजित

विधायक आवास पर होली मिलन समारोह आयोजित

मदनगंज किशनगढ़। होली केवल रंगों का त्योहार नहीं, बल्कि आपसी प्रेम, सद्भाव और भाईचारे को मजबूत करने का अवसर भी है। यह पर्व हमें छोटी-छोटी अनबन को भुलाकर नए सिरे से रिश्तो की शुरुआत करने की प्रेरणा देता है। विधायक विकास चौधरी ने आयोजित होली मिलन समारोह में यह बात कही। किशनगढ़ विधायक विकास चौधरी के आवास पर होली मिलन समारोह का आयोजन किया गया। समारोह में क्षेत्र के हजारों कार्यकर्ता, समर्थक एवं शुभचिंतक सम्मिलित हुए। कार्यक्रम में मौजूद लोगों ने गुलाल और पुष्पों से होली का आनंद लिया। विधायक चौधरी ने कार्यकर्ताओ को रंग व गुलाल लगाकर होली की शुभकामनाएं प्रेषित की। इस दौरान कार्यकर्ताओं ने क्षेत्र की समस्याओं से अवगत करवाया। जिसके लिए विधायक चौधरी ने अधिकारियों से बात करके निस्तारण किया।

Comment / Reply From

You May Also Like

Newsletter

Subscribe to our mailing list to get the new updates!