जगह-जगह हो रहा होली रसिया दंगल का आयोजन
वैर . होली महोत्सव के अवसर पर स्थानीय लोगों द्वारा जगह-जगह होली रसिया दंगल का आयोजन किया जा रहा है, इसी क्रम में नगर पालिका वैर के चेयरमैन विष्णु महावर के खिड़की दरवाजा स्थित निवास पर होली मिलन समारोह होली रसिया दंगल का आयोजन हुआ जिसमें 5 पार्टियों ने रसिया प्रस्तुत कर श्रोताओं का मनोरंजन किया, प्रमुख रूप से कृष्ण दल मंडल के मदनलाल पंजाबी व गजेंद्र धाकड़, रामदल मंडल के कंचन एंड विलूल पार्टी, कृष्ण दल द्वितीय के डॉक्टर वीरेंद्र राजस्थानी, बक्शी वास पार्टी के मान सिंह सैनी, तथा कृष्ण दल तृतीय के अशोक अमर पार्टी द्वारा राजनीतिक एवं स्थानीय विषयों पर व्यंग्यात्मक कटाक्ष रसिया गायन के माध्यम से प्रस्तुत किए, भारी संख्या में मौजूद श्रोताओं ने होली रसियाओं का आनंद लिया, रात 8:00 बजे शुरू हुआ कार्यक्रम देर रात लगभग 1:00 बजे तक चलता रहा | कार्यक्रम में पार्षद, पूर्व चेयरमैन एवं नागरिक मौजूद रहे |