Dark Mode
भारतीय किसान संघ के स्थापना दिवस पर गूंजे होली गीत

भारतीय किसान संघ के स्थापना दिवस पर गूंजे होली गीत

कोटा। भारतीय किसान संघ का स्थापना दिवस समारोह रविवार को पार्श्वनाथ विहार शिव मन्दिर पर आयोजित किया गया। इस दौरान फागोत्सव एवं होली मिलन भी किया गया। इस दौरान भारतीय किसान संघ की संभागीय महिला प्रमुख रमा शर्मा निर्भीक ने संस्थापक दत्तोपंत ठेंगड़ी की जीवन के बारे में जानकारी दी। उन्होंने कहा कि भारतीय किसान संघ किसानों के बीच काम करने वाला विश्व का सबसे बड़ा संगठन है। देशभर के गांवों तक समितियों का गठन किया गया है। संघ गैर राजनीतिक संगठन है। इस दौरान महिलाओं ने होली गीतों और भजनों पर नृत्य की प्रस्तुतियां भी दी। इस अवसर पर महिला मंडल की मीनाक्षी अरोडा, विजयलक्ष्मी, प्रेमलता समेत कईं महिलाएं उपस्थित रहीं।

Comment / Reply From

You May Also Like

Newsletter

Subscribe to our mailing list to get the new updates!