Dark Mode
घरेलू सितारे सिनेर ने शीर्ष रैंकिंग वाले जोकोविच को हराया

घरेलू सितारे सिनेर ने शीर्ष रैंकिंग वाले जोकोविच को हराया

इटली के यानिक सिनेर ने एटीपी फाइनल्स में शीर्ष रैंकिंग वाले नोवाक जोकोविच को पहली बार हराकर अपने घरेलू दर्शकों को उत्साह से भर दिया। सिनेर ने तीन घंटे तक चले मैच में 7 . 5, 6 . 7, 7 . 6 से जीत दर्ज की। बाईस वर्ष के सिनेर की जोकोविच पर चार मैचों में यह पहली जीत है। इसके साथ ही जोकोविच का 19 मैच का विजय अभियान भी खत्म हो गया। सिनेर ने रविवार को पहले मैच में स्टेफानोस सिटसिपास को हराया था। अब उनका सामना होल्गर रूने से होगा जिन्हें पहले मैच में जोकोविच ने मात दी थी।

Comment / Reply From

Newsletter

Subscribe to our mailing list to get the new updates!