होममेड अगरबत्ती मेकिंग प्रशिक्षण कार्यक्रम- ग्राम माडवा का हुआ समापन एवं प्रमाण-पत्र वितरण समारोह आयोजित
जैसलमेर । एस.बी.आई. आरसेटी जैसलमेर द्वारा संचालित होममेड अगरबत्ती मेकिंग प्रशिक्षण कार्यक्रम ग्राम माडवा का समापन एवं प्रमाण-पत्र वितरण समारोह माडवा में आयोजित किया गया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि श्री कमल सिंह खिंची, अग्रणी जिला प्रबंधक एसबीआई बैंक कार्यक्रम में उपस्थित रहे। प्रशिक्षण कार्यक्रम का संचालन आरसेटी अनुदेशक ताजदार मिर्ज़ा द्वारा किया गया। इस अवसर पर अग्रणी जिला प्रबंधक द्वारा बैंक की विभिन्न योजनाओं एवं ऋण सुविधाओं की विस्तारपूर्वक जानकारी दी गयी व प्रशिक्षणार्थियों को प्रमाण-पत्र वितरित किए गए। समापन समारोह में आरसेटी कार्यालय सहायक जयंत पुरोहित उपस्थित रहे। अगरबत्ती मेकिंग का प्रशिक्षण दक्ष प्रशिक्षक जगदीश कुमार के द्वारा दिया गया। आरसेटी द्वारा निःशुल्क स्वरोजगार उन्मुख प्रशिक्षण कार्यक्रम लगातार संचालित किए जा रहे हैं, साथ ही जिनमें कंप्यूटर अकाउंटिंग, महिला सिलाई प्रशिक्षण, ब्यूटी पार्लर प्रशिक्षण, अगरबत्ती निर्माण, अचारदृपापड़ निर्माण, फास्ट फूड मेकिंग, पशुपालन, मोबाइल रिपेयरिंग इत्यादि विविध कोर्स शामिल हैं। इन कार्यक्रमों का मुख्य उद्देश्य ग्रामीण युवाओं को कौशल विकास के माध्यम से आत्मनिर्भर बनाना तथा उन्हें रोजगार/स्वरोजगार के अवसरों से जोड़ना है। आरसेटी द्वारा शीघ्र ही नए प्रशिक्षण कार्यक्रमों का शुभारंभ किया जा रहा है। इच्छुक प्रशिक्षणार्थी अधिक जानकारी एवं पंजीकरण के लिए एस.बी.आई. आरसेटी जैसलमेर कार्यालय से संपर्क कर सकते हैं।